वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन बंद होने पर भाजपा ने झामुमो सरकार को घेरा

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन पिछले कुछ महीनों से पूरी तरह बंद है, जिससे गरीब जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर मानवता को शर्मसार करने और झूठे विकास के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने का आरोप लगाया।

रितेश चौबे ने मांग की कि सरकार पेंशन की राशि न्यूनतम ₹1,000 से बढ़ाकर ₹5,000 करे, ताकि लाभुक अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि “मईया सम्मान योजना” के तहत ₹2,500 की राशि बांटी जा रही है, लेकिन इसमें भारी गड़बड़ी हो रही है, और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।

उन्होंने ठंड के मौसम में पेंशन लाभुकों की दुर्दशा पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही पेंशन योजनाओं को बहाल नहीं करती है, तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, अशोक विश्वकर्मा, नवीन जायसवाल, बंधु राम समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!