विश्व पृथ्वी दिवस पर ए बी मॉडल स्कूल में रचनात्मक प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गढ़वा: बाकरगंज स्थित ए बी मॉडल स्कूल मे मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के बीच रचनात्मक प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला, पोस्टर और मॉडल्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं स्कूल के निदेशक बाकर अली ने कहा, “पृथ्वी दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि सोच बदलने का अवसर है। यह दिन हमें यह समझने के लिए प्रेरित करता है कि हम प्रकृति से अलग नहीं, बल्कि उससे गहराई से जुड़े हुए हैं।”

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयासों की अहमियत बताते हुए कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने चाहिए—जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल का प्रयोग, और अधिक से अधिक समय प्रकृति के करीब बिताना।

बाकर अली ने छात्रों को प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि वे अपने घर-परिवार और दोस्तों को भी इस मुहिम में शामिल करें।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया और कार्यक्रम को सफल बना दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!