विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातदाग में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लातदाग स्थित आयुष्मान आरोग्यं केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

मौके पर उपस्थित डॉक्टर शशांक ने तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू मीठे ज़हर की तरह है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की ज़िंदगी को बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर समेत कई घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो अक्सर लाइलाज साबित होती हैं। इसके कारण न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।

डॉ. शशांक ने तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के उपाय भी बताए और उपस्थित लोगों को तंबाकू से दूरी बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार, बीडीसी सदस्य कृष्ण प्रजापति और भाजपा नेता विकास दुबे ने भी तंबाकू के नुकसान पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इससे दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सहिया पूनम देवी, कविता देवी, भंवर साह, अमरावती देवी, भोपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!