Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नशा उन्मूलन, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता हेतु जागरूकता अभियान एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।इस अभियान के तहत निम्नलिखित स्थानों पर गतिविधियाँ संचालित की गईं। पाटन थाना क्षेत्र में राजकीयकृत हीरानंद लक्ष्मी +2 उच्च विद्यालय, किशुनपुर पाटन के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकालकर नशा उन्मूलन, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता फैलाई गई।लोहाड़-पड़वा क्षेत्रउत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोहाड़ पड़वा के शिक्षकों एवं छात्रों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को इन सामाजिक विषयों के प्रति सचेत किया गया।तरहसी थाना क्षेत्र में परियोजना बालिका विद्यालय एवं राजकीय +2 उच्च विद्यालय, तरहसी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।चैनपुर थाना क्षेत्र में
चैनपुर थाना प्रभारी के द्वारा स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय चैनपुर के सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने थाना पुलिस के साथ मिलकर आमजन को नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हरिहरगंज थाना प्रभारी के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नशा उन्मूलन, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता अभियान चलाया गया।इस प्रकार पलामू जिले में एक साथ कई थाना क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा चलाए गए इस समन्वित अभियान ने न केवल बच्चों को जागरूक किया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी इन गंभीर मुद्दों के प्रति सतर्क करने का कार्य किया।











