विधायक ने किया जमुदहा डैम और जटकुटवा पहाड़ का निरीक्षण, पहाड़ी क्षेत्र को सिंचित करने की योजना पर जोर

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि): विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कांडी प्रखंड के पहाड़ी इलाकों में असिंचित हजारों एकड़ भूमि को सिंचित करने के उद्देश्य से जमुदहा डैम और जटकुटवा पहाड़ का तपती दोपहरी में निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि जटकुटवा पहाड़ पर चेक डैम का निर्माण कर बेकार बहने वाले पानी को नहरों के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र के तराई भागों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बंजर और असिंचित भूमि को दो फसली भूमि में बदला जा सकेगा, जिससे छोटे-बड़े सभी किसान लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि सभी छोटे-बड़े चेक डैम और तालाबों की मरम्मत कराकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए। जब किसान अपनी जमीन से फसल उपजाएंगे, तो क्षेत्र में खुशहाली आएगी। इससे न सिर्फ अनाज खरीदने की जरूरत कम होगी, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन से किसान बाजार में फसल बेचकर आमदनी भी प्राप्त करेंगे।”

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि आतिश सिंह सहित शंभूनाथ सिंह, उपेंद्र यादव, गोरखनाथ सिंह, धनंजय प्रसाद सिंह, बटेश्वर सिंह, उदल राम, मिंटू राम, वैद्यनाथ रजवार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!