विधायक को सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: बीआरपी और सीआरपी संघ के संजय कुमार सिंह और अजय कुमार ने मुख्यमंत्री के श्री बंशीधर नगर आगमन पर उनके नाम संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र विधायक अनंत प्रताप देव को सौंपा।

मांगपत्र में बीआरपी और सीआरपी कर्मियों को अन्य परियोजना कर्मियों की तरह विभिन्न भत्तों—परियोजना भत्ता, चिकित्सा भत्ता, आवास भत्ता, महंगाई भत्ता एवं अर्जित अवकाश के साथ सामूहिक ग्रुप बीमा—का लाभ देने की मांग की गई है। इसके अलावा, बीआरपी-सीआरपी के लिए गठित कल्याण कोष के लाभ हेतु नीति निर्धारण, संविदा नियमावली 2024 के तहत अनुकंपा लाभ पर निर्णय, अवर शिक्षा सेवा में 50% पद आरक्षित करने, कार्य सुगमता के लिए लैपटॉप या टैब उपलब्ध कराने और परियोजना के रिक्त पदों पर वरीयता के आधार पर नियुक्ति करने की मांग भी शामिल है।

संघ ने ईपीएफ कटौती का लाभ वर्ष 2015 से लागू करने, डाइट और जेसीआरटी के रिक्त पदों पर समायोजन, सेवा अवधि 62 वर्ष करने, वित्त विभाग के पत्रांक 522 (4 मार्च 2025) के अनुरूप वेतनमान निर्धारण करने और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में संविदा कर्मियों के सेवा नियमतिकरण की मांग भी रखी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!