Location: Garhwa
गढ़वा : सावन माह के पावन अवसर पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के सहयोग से मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव से लगभग 500 कांवरियों का जत्था शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।
कांवरियों की सुविधा हेतु बसों एवं छोटे वाहनों की व्यवस्था विधायक की ओर से की गई, जिसे विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विवेकानंद तिवारी ने कहा, “विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं। वे विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।”
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि “गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी शिवभक्त को देवघर जाने में किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।”
इस अवसर पर दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी, सोमारु चौधरी, शंकर चौधरी, नेपाल चौधरी, देवकुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी, गजेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।















