विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख से ऊपर मत लाने के लिए भाजपा ने घर-घर जाने का लिया निर्णय

Location: Garhwa

मझिआंव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में की गई। जिसमें वरिष्ठ नेता अर्जुन दास ने अध्यक्षता की ।

इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन को मजबूत करने, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मान- सम्मान देने, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख से ऊपर मत लाने का अभियान गांव -गांव, घर-घर जाकर कमेटी बनाकर लोगों को उत्प्रेरित करने, तथा पार्टी में वंशवाद को समाप्त करने ,सहित अन्य मूद्दों पर चर्चा की गई ,जिसमें सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलख नाथ पांडेय,सीएस दुबे,विभाकर पांडेय, ब्रजेंद्र पाठक, वेद प्रकाश शर्मा, विश्रामपुर प्रखंड के जिपस विजय राम, विनय चंद्रवंशी , पुष्प रंजन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा एवं बिजली-पानी ,किसानों के खेतों की सिंचाई की माकूल ब्यवस्था नहीं होना काफी दुःख की बात है,तथा स्थानीय वर्तमान विधायक के प्रति आक्रोश जताया गया, तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी के आला कमान को अवगत कराते हुए सोच समझकर पार्टी के वर्षों से झंडा ढ़ोने वाले की प्राथमिकता देने,वंशवाद समाप्त करनें सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से बैठक हुई।इस बैठक से स्पष्ट हो गया कि यहां भाजपा में दो फाट हो चुकें हैं।वही विजय राम ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा के सरकारी अस्पतालों की स्थिति काफी दयनिय स्थिति हो चुकी है ,मरीजों को सुविधा के नाम पर ठगा जा रहा है।
इस मौके पर प्रेमानंद त्रिपाठी,राजकुमार चौधरी, विवेक सोनी ,बृजेश ठाकुर ,सच्चिदानंद सिंह, कुंदन विश्वकर्मा ,विनोद चौधरी, सुनेश्वर मेहता ,मनीष गुप्ता,जै ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!