विद्यालय जा रही कमांडर वाहन पलटी, प्रधानाध्यापक घायल, पुस्तकें बिखरीं

Location: Ramana


रमना-धुरकी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर उस समय एक हादसा हो गया, जब छात्रों के लिए पुस्तकें लेकर जा रही एक कमांडर सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में उच्च विद्यालय बरहिया के प्रधानाध्यापक राम लखन राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक बीआरसी रमना से कक्षा एक से दसवीं तक के नामांकित छात्रों के लिए पुस्तकें लेकर अपने विद्यालय लौट रहे थे। जैसे ही वाहन सिलीदाग-गड़ई मोड़ के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाड़ी में लदी पुस्तकें सड़क पर बिखर गईं।

दुर्घटना के समय आसपास मौजूद कई स्कूलों के शिक्षक, जो स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे थे, तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल प्रधानाध्यापक को वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!