वर्षों से बन कर तैयार बंद पड़ा करोड़ों का अस्पताल, बना भूतों का बसेरा

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांकी झारखंड के पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत आसेहार में करोड़ों की लागत से बना 50 बेड का अस्पताल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस अस्पताल को बने करीब 5 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां डॉक्टरों की पोस्टिंग नहीं हुई। आलम यह है कि जिस अस्पताल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद थी, वह अब वीरान पड़ा है। मरीजों का इलाज तो दूर, लोग इस भवन के पास जाने से भी डरते हैं, क्योंकि यह अब भूतिया जगह की तरह दिखने लगा है।जब अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था, तब ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। उन्हें उम्मीद थी कि आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा और शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लेकिन आज हालात बिल्कुल उलट हैं। गांव के लोग आज भी 35 से 50 किलोमीटर दूरी तय कर इलाज कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल को चालू कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो अस्पताल अब तक चालू नहीं हुआ, उसी के पास एक और नया भवन बनाया जा रहा है। लोग इसे सरकारी पैसे की खुली लूट बता रहे हैं। सवाल उठता है कि जब पुराना अस्पताल ही इस्तेमाल में नहीं आ रहा, तो नए भवन का क्या होगा? क्या यह भी खंडहर बनेगा? झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तो दूर बैठने के लिए एक कुर्सी तक नहीं है।जो चिंता का विषय है। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में उपस्थित एक व्यक्ति ने अपने आप को वहां का गाड़ बताया।उसने कहा कि पांकी चिकित्सक प्रभारी के कहने पर यह हॉस्पिटल का देख रेख हम करते है। कभी कभार ए एन एम आती है और मरीज को देखती है। पर सवाल खड़ा होता है कि यदि ए एन एम आती भी है तो कहां बैठती है और मरीज को कहां बैठती है क्योंकि इस भवन के अंदर एक भी कुर्सी तक नहीं है। और तो और शौचालय में पक्षी का घोंसला और बच्चा नजर आया। जिससे यह साफ पता चलता है कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल कागजों पर ही चल रहा है । धरातल पर केवल हाथी के दांत साबित हो रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम उठाती है या फिर पहले के तरह ही यह भवन हाथी के दांत ही साबित होते रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!