वज्रपात से अशर्फी प्रजापति की मौत, चार अन्य घायल

Location: Meral

मनरेगा कार्य के दौरान बारिश से बचने जा रहे थे मजदूर, मेराल सीएचसी में हुआ इलाज

मेराल (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के बाना गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान अशर्फी प्रजापति (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के समय गांव के रामनाथ प्रजापति के मनरेगा सिंचाई कूप में खुदाई का काम चल रहा था। अचानक बारिश शुरू हो गई, तो मजदूर वहां से पास के एक घर में छिपने जा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से अशर्फी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल लोगों में रामनाथ प्रजापति, उनका पुत्र राजू प्रजापतिविकास प्रजापति और जवाहर प्रजापति शामिल हैं। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अशर्फी को मृत घोषित किया। चारों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।

घटना के संबंध में अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को भी नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि मृतक के शव को सदर अस्पताल गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!