लोक अदालत में 67 मामलों का निष्पादन, 8.18 लाख की राजस्व प्राप्ति

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नलिन कुमार के निर्देश पर किया गया।

लोक अदालत में एक बेंच का गठन किया गया, जिसमें एडीजे-1 संजय कुमार सिंह और एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। इस लोक अदालत में कुल 67 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे 8 लाख 18 हजार 500 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।

एडीजे-1 संजय कुमार सिंह की अदालत में बिजली विभाग से संबंधित 47 मामलों का निष्पादन हुआ, जिससे 5 लाख 88 हजार रुपये की वसूली हुई। वहीं, एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी की अदालत में मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े 1 मामले में 1.92 लाख रुपये तथा क्रिमिनल केस के 19 मामलों में 38,500 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने बताया कि मासिक लोक अदालत में न्यायिक प्रक्रिया को त्वरित और सरल बनाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे लोक अदालत का लाभ उठाएं और समयबद्ध तरीके से अपने मामलों का निपटारा कराएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!