लोकसभा में सांसद विष्णु दयाल ने सोन नदी पर अंतरराज्जीय कनेक्टिविटि पुल बनाने का मामला उठाया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सांसद विष्णु दयाल राम जी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू जिला (झारखंड) के हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत देवरी कला सूर्य मंदिर के सामने एवं दूसरी तरफ रोहतास जिला (बिहार) के नौहट्टा प्रखंड के ग्राम देवीपुर में झारखंड एवं बिहार को जोड़ने वाली सोन नदी पर अंतरराज्जीय कनेक्टिविटि के तहत पुल निर्माण कराने से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।श्री राम ने कहा कि उक्त पुल के निर्माण से यात्रियों के यात्रा समय में काफी कमी आएगी और झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्जीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। विदित है कि जपला सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के बाद हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कोई उद्योग या वैकल्पिक व्यापार का रास्ता नहीं है। यहॉ के मजदूर भारी संख्या मे बिहार एवं उत्तर प्रदेश में आना-जाना करते है। इस पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी, इलाज, शिक्षा, बाजार, उद्योग समेत अन्य जरूरतों के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों की सुविधायें बढ़गी। गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगेगा एवं लोगों को नए-नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त बिहार के डेहरी पुल पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और औरंगाबाद-सासाराम शहरों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध है कि उक्त पुल का निर्माण अंतरराज्जीय कनेक्टिविटी परियोजना के तहत कराने की कृपा की जाय। उक्त पुल की मांग झारखंड एवं बिहार सीमावर्ती जिलों के बीच आवागमन करने वाले लोगों की लंबे समय से रही है।

0
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!