लीलावती देवी बनी रंका प्रखंड प्रमुख

Location: Ranka

रांका प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। त्रिकोणीय मुकाबले में तमगे कला पंचायत की पंचायत समिति सदस्य लीलावती देवी को नया प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।
लीलावती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत लकड़ा को तीन मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव मैदान में कुल तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
निर्वाचित पदाधिकारी की देखरेख में हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान मतपत्र के माध्यम से गोपनीय तरीके से कराया गया।
मतगणना के दौरान लीलावती देवी को कुल 8 मत प्राप्त हुए, हेमंत लकड़ा को 5 वोट मिले जबकि हीरामनी देवी को 4 मत मिले। वहीं एक मत को रद्द घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    टाउन थाना के तीनों टीओपी प्रभारी लाइन क्लोज, अब 15 दिन पर होगी रोटेशनल पोस्टिंग

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया झाड़ू वितरण

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    आंधी-तूफान से केतार के चेचारिया गांव में भारी तबाही, सड़क जाम, बिजली ठप

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    राज्यसभा चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे दिग्गज कांग्रेसी धीरज साहू

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई
    error: Content is protected !!