
Location: Garhwa
गढ़वा :लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने बारडीहा निवासी 10 वर्षीय दिव्यांग बालक धर्म देव प्रजापति को व्हीलचेयर प्रदान कर उसकी मुश्किलें कम कर दीं। धर्म देव, जो 100% दिव्यांग है, को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती थी।
जैसे ही यह बात दिव्यांग कैंप के चेयरमैन लायन अमित कश्यप और हर्ष अग्रवाल को पता चली, उन्होंने तुरंत क्लब पदाधिकारियों से चर्चा कर व्हीलचेयर की व्यवस्था की और आज बच्चे को इसे सौंपा गया। व्हीलचेयर पाकर धर्म देव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लायन हर्ष अग्रवाल ने कहा कि लायंस ग्रीन हमेशा जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा में तत्पर रहता है और इसी भावना से बच्चे को यह सहायता दी गई।
इस अवसर पर जय शंकर ब्रेजियर, हर्ष अग्रवाल, अमित कश्यप, आनंद कुमार, आशुतोष अग्रवाल, नीरज कुमार और बच्चे की माता जी उपस्थित रहीं।
