लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने दिव्यांग कविराज को दिया ट्राइसाइकिल, जीवन हुआ आसान

गढ़वा: समाजसेवा की दिशा में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने एक बार फिर अपनी मानवता और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब ने 100% दिव्यांग कविराज ठाकुर को ट्राइसाइकिल प्रदान कर उनकी जिंदगी को राहत भरा बना दिया।

कविराज ठाकुर, ग्राम ओबरा, पोस्ट अनराज नावाडीह के निवासी हैं और पेशे से वह लोगों की तेल मालिश कर आजीविका चलाते हैं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जब उनकी यह स्थिति लायंस क्लब के दिव्यांग कैंप चेयरमैन लायन हर्ष अग्रवाल के संज्ञान में आई, तो उन्होंने तुरंत क्लब के पदाधिकारियों से चर्चा कर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

जैसे ही कविराज को ट्राइसाइकिल मिली, उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि यह ट्राइसाइकिल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वह आसानी से आ-जा सकेंगे और अपने काम को जारी रख सकेंगे।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष उमाकांत पांडेयराजेश अग्रवालउमेश अग्रवालहर्ष अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि, “जरूरतमंदों की सेवा ही क्लब की प्राथमिकता है और आगे भी समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!