रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय की अनोखी पहल: पॉलिटेक्निक कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित

Location: Garhwa

गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय ने हंसकेर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित कर एक सराहनीय पहल की। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की महिला सदस्य महिमा गुप्ता और उर्वशी शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड और टॉफी भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर रोटेरियन आनंद प्रकाश दुबे, दिवाकर सिन्हा, मनीष कमलापुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, कमल चौबे और रमन केसरी ने अपने विचार व्यक्त किए और इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय अभियान है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को सकारात्मक संदेश मिलता है।

गौरतलब है कि रोटरी क्लब पिछले 123 वर्षों से वैश्विक स्तर पर सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है और आगे भी समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
    error: Content is protected !!