Location: Garhwa
गढ़वा: रेजो ग्राम स्थित ब्रह्मस्थान महावीर मंदिर के निर्माण को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया।
समिति के पदाधिकारीअध्यक्ष बागेश पंडित,सचिव: सुनील ठाकुर,कोषाध्यक्ष मनोज पाठक,
सभा में महात्मा जी, जगन्नाथ स्वामी, लाल पंडित, लक्ष्मण ठाकुर, बलराज मिश्रा, रामलाल साह, बृजेश बैठा, शंभू ठाकुर, राम लखन बैठा, डीलर रामाधार राम, राजू राम, मयंक, जितेंद्र, अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया और इसे जल्द पूरा करने के लिए संगठित रूप से कार्य करने पर सहमति जताई।















