राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली और रंगोली-क्विज प्रतियोगिता

Location: Manjhiaon


मझिआंव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बीडीओ सह सीओ श्रीमति कनक (मझिआंव) और बरडीहा बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शिवेश्वर चंद्रवंशी कॉलेज, आर.के. पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव तथा बरडीहा प्रखंड के जमा दो हाई स्कूल, मिडिल स्कूल सहित अन्य स्थानों पर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन प्रस्तुत किए, जिसमें प्रमुख स्लोगन था: “पहले मतदान, इसके बाद जलपान; वोट देना आपका अधिकार है।”
साथ ही छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मझिआंव और बरडीहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र बीडीओ श्रीमति कनक और प्रखंड अध्यक्ष श्री त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किए गए।
कार्यक्रम में व्यस्क महिला मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ श्रीमति कनक, बरडीहा बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार, परमा नंद प्रसाद, विजय कुमार सिंह, मोदसर खां सहित जमादो हाई स्कूल बरडीहा के प्राचार्य राजू कुमार सिंह और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं में मतदाता अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सक्रिय मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!