राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रेक्षागृह में अनुमंडल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल टाउनशिप भवनाथपुर की पीहू परमार और ज्योत्सना भारती ने हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल के आशिक राजा और विपुल राज को मिला, जबकि तृतीय स्थान आरके पब्लिक स्कूल की शिखा कुमारी और आरव वर्मा को प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष लता देवी और धीरेंद्र चौबे शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय और शिक्षक देव शंकर प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, शिक्षक प्रतीक कुमार पांडेय, शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, ब्रजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार झा, नेहा कुमारी, उपेंद्र कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

समारोह का उद्देश्य
यह प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिससे बच्चों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!