रामपुर में फाइनल मैच ट्रॉफी विधायक दिया

Location: Manjhiaon

मझिआंव: : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत जाहर सराय के सूर्य देव परेहिया जनजातिय खेल के मैदान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिडंडा की टीम एवं जाहर सराय टीम के बीच खेला गया ।जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान ने बताया कि इस मैच का आयोजन कर्ता पंचायत की मुखिया कुमारी के द्वारा किया गया ।जबकि इस खेल की अध्यक्षता वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने की।यह क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन 1 फरवरी दिन रविवार को पंचायत स्तरीय किया गया था।जिसमें पंचायत स्तरीय 6 टीम भाग ली ,और बिडंडा एवं जाहर सराय की टीम फाइनल मैच में प्रवेश की ,जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। वहीं टॉस जीतकर जाहर सराय की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 123 रन बनाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बिडंडा की टीम ने 76 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से जाहर सराय की टीम ने मैच को जीत ली। वहीं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा उपविजेता को ट्राफी एवं इनामी राशि दिया गया तो वहीं विजेता टीम को स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा चमचमाती ट्रॉफी और नगद इनाम दिया गया। इस दौरान विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले पंचायत की मुखिया कुमारी छाया तथा उनके प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान को प्रशंसा करते हुए कहा कि यह काफी खुशी की बात है कि मुखिया एवं उनके प्रतिनिधियों के द्वारा काफी सुझ- बुझ से अपने ही पंचायत स्तरीय सभी खिलाड़ियों को इस मैच में खेलने का मौका दिया,जो यह काबिले तारिफ है,क्यों कि अपने पंचायत स्तरीय खिलाड़ियों को अपने -अपने खेलों का प्रदर्शन करने का मौका तो दिया ,हार जीत तो लगी रहती है ,वही विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों की खेल की सराहना करते हुए कहा कि इससे साबित हो गया कि इस पंचायत के आदिम जनजातिय बहुल्य क्षेत्र मे भी अनेकों प्रतिभागी छिपे हुए थे ,जो इस मैच में खेलकर अपनी प्रतिभा को दिखाया,सभी खिलाड़ियों को कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेल भी जरुरी है,खेल के माध्यम से हमारे जिला सहित झारखंड का नाम रौशन कर सकते हैं।
साथ हीं विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस खेल के मैदान को विधायक बनने से पहले अपनी नीली खर्च से सन्धियां था ,जिसमें कुछ षड्यंत्र कारियों के द्वारा बाधा उत्पन्न करने का प्रयास भी किया गया था,लेकिन मैं खेल मैदान को बनवाकर दिखा दिया ,आगे सहयोग करने की बात कही ।
वहीं अंपायर की भूमिका फिरोज अंसारी एवं दीपक कुमार ने किया, कमेंट्री राधेश्याम सिंह एवं नफीस अंसारी और स्कोरिंग नेयाज अहमद ने किया। वहीं मौके पर विधायक मीडिया प्रतिनिधि हरिनाथ चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, करमडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खान, बोदरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, रामपुर बीडीसी प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, पूर्व बीडीसी, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह, बाबूलाल , प्रमोद सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण दर्शक मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!