राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Location: Manjhiaon


मझिआंव: प्रतिनिधि। प्रखंड के चर्चित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की षष्ठी का आयोजन मंदिर के महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा सोहर, गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
महंत केशव नारायण दास ने बताया कि दोपहर से ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण शुरू कर दिया गया था, जो देर रात तक जारी रहा। भंडारे में करीब 25 क्विंटल आटा, डेढ़ क्विंटल बूंदिया और 12 क्विंटल सब्जी की व्यवस्था की गई थी।
महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए मझिआंव, मझिआंव खुर्द, गहीड़ी, आमर-बकोइयां, लकड़ही, चंदना-भूसुआ, अखौरी तहले, दुबे तहले, बूढ़ीखाड़, ऊंचरी, करमडीह, बोदरा, रामपुर, तलशबरिया, घुरुआ सहित पलामू जिले के उठाई, बंजारी, कुटमू समेत दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, विनय पाठक, विनय सिंह, रमाकांत तिवारी, बबलू तिवारी, श्रवण गुप्ता, विकास कुमार, दीपक माली सहित मझिआंव बाजार के सभी व्यवसायियों एवं अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!