राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर। प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के अनुसार अंतिम सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में अर्घा लगाया गया था, लेकिन कुछ ही देर में भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण अर्घा हटाना पड़ा। इसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेन रोड से राजा पहाड़ी शिव मंदिर जाने वाली दोनों सड़कों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। दोनों मार्गों पर चारपहिया एवं तीनपहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। भीड़ बढ़ने पर दोपहिया वाहनों को भी बीच-बीच में रोककर यातायात नियंत्रित किया गया। मेले से मंदिर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। दोनों मार्गों पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग भी होती रही। वहीं मेन मार्केट में बसों के आवागमन को भी नियंत्रित किया गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु राजा पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और दोनों मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रहीं।
कड़ी सुरक्षा और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच
    error: Content is protected !!