झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

Location: Meral

मेराल। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली अंसारी के पिता खलील अंसारी का सोमवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अतहर अली ने बताया कि सोमवार देर शाम जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
खलील अंसारी के निधन पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने उनकी मगफिरत के लिए दुआ की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो जिला सचिव सरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, दशरथ प्रसाद, विनोद उर्फ लाला, जफिर अंसारी, संजय तिवारी, राजा तिवारी, विकास कुमार राम, यासीन अंसारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच
    error: Content is protected !!