राजघाट में बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर घायल

भवनाथपुर/केतार: केतार थाना क्षेत्र के राजघाट मुख्य पथ पर बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अक्षय विश्वकर्मा (पिता स्व. गंगा विश्वकर्मा, निवासी अमवाडीह), उनका पुत्र आरुष कुमार और साली चांदी कुमारी शामिल हैं।

घटना के बाद परिजनों द्वारा तीनों को गंभीर अवस्था में भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. फैज अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अक्षय कुमार किसी आवश्यक कार्य से अपने बेटे और साली के साथ केतार गए थे। लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे अच्छीय टोला निवासी रविंद्र यादव (पिता वीरेंद्र यादव) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। फिलहाल अक्षय कुमार और उनके पुत्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!