रमना: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

Location: Ramana

रमना प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर युवा क्लब कबिसा के तत्वावधान में गुरुवार की शाम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िप अध्यक्ष शांति देवी एवं मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ. अंबेडकर और महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर ज़िप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि बाबा साहब ने वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।

मुखिया स्वीटी वर्मा ने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—बाबा साहब के इस मूलमंत्र को अपनाकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मिशन गायक दुष्यंत कुमार, सतेंद्र राम, प्रवेश राम और गायिका पूजा नायक शर्मा सहित स्थानीय बाल कलाकारों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!