रमना में 45 बच्चों के बीच गर्म कपड़े, बिस्किट और टॉफी का वितरण

रमना के आंगनबाड़ी केंद्र मूर्ति टोला के प्रांगण में ऊर्जा मुनि फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 45 बच्चों के बीच गर्म कपड़ों के साथ बिस्किट और टॉफी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा स्रोत के प्रबंधक आदित्य राठौर ने बताया कि उनकी कंपनी पूरे देश में सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन कर रही है। ठंड को ध्यान में रखते हुए बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण इसी अभियान का हिस्सा है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने का कार्य कर रही है, जिससे बिजली की बचत को बढ़ावा मिल सके।

वहीं मुकेश चौहान ने कहा कि उनकी कंपनी गुजरात से संचालित होते हुए आज पूरे भारत में ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका मालती गुप्ता, एरिया प्रबंधक अमित कुमार, शुभम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!