रमना में मानस मंदिर के संस्थापक प्रबंधक बाबा रामजी दास का निधन, शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित

Location: Ramana

रमना: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर के संस्थापक प्रबंधक श्री श्री 108 बाबा रामजी दास के निधन पर मंदिर निर्माण समिति द्वारा शोकसभा आयोजित की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

बताया गया कि बाबा रामजी दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत लखनपुर के निवासी थे। पिछले दिनों लखनपुर स्थित अपने आवास पर 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनका जीवन सादगी, भक्ति और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

शोकसभा में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित मनोज कुमार सिंह, अशर्फी लाल चंद्रवंशी, दिनेश्वर सिंह, विपिन कुमार सिंह, रामकुमार चंद्रवंशी, ललित किशोर, श्याम किशोर गुप्ता, धनंजय प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, विद्यासागर सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश सिंह कुशवाहा, बाबुलाल साह, उपेंद्र कुमार, हीरामणि, कृष्ण प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रामजी दास के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!