रमना में दिनदहाड़े सोने की दुकान से चोरी, आधा दर्जन अंगूठियां चोरी

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): रमना थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर गली में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक जेवर और बर्तन की दुकान से चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर ने 44.600 ग्राम सोने से बनी करीब आधा दर्जन अंगूठियों का पैकेट लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकानदार मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि चोरी के समय उनके साथ नारायण सोनी मौजूद थे। एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में अंगूठियां देखने के बहाने आया और दुकानदार कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने अंगूठियों को लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।

घटना की सूचना पर दुकानदार ने रमना थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। आवेदन में बताया गया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है, जिससे चोर की पहचान संभव है।

रमना थाना पुलिस ने आवेदन की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!