रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में चहल-पहल, नकली मिठाइयों पर प्रशासन की कड़ी नजर

Location: Ramana





रमना (गढ़वा): भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई।

इधर, प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में नकली मिठाइयों की बिक्री को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। गढ़वा में हाल में हुई छापेमारी के दौरान कई दुकानों से संदेहास्पद मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं, जिसके बाद मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

रमना के अंचल अधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बुधवार को रमना बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार नकली या रासायनिक मिठाइयों की बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे सजग रहें और किसी भी संदेहास्पद खाद्य सामग्री की जानकारी प्रशासन को तत्काल दें।

रक्षाबंधन की तैयारी के बीच प्रशासन की यह सक्रियता लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!