रंका में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शनिवार शाम रंका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनो ने की।

बैठक में सभी से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और जबरन रंग-अबीर लगाने से बचने की नसीहत दी गई। साथ ही अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने, पटाखों का संयमित उपयोग करने और हुड़दंग मचाने वाले तत्वों की पहचान कर पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई

शराब बिक्री और हुड़दंग पर कार्रवाई की मांग

बैठक में उपस्थित लोगों ने होली के दौरान अवैध शराब बिक्री और नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, सुरेश पांडेय, सुमन जी, मोहम्मद सोयब खलीफा, संजय सिन्हा, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!