Location: Ranka
रंका (गढ़वा):
रंका शहर निवासी रानू सिद्दीकी को शनिवार शाम करीब चार बजे हुरदाग गांव के पास ग्रामीणों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, रानू सिद्दीकी अपने मोटरसाइकिल पर थैले में प्रतिबंधित मांस लेकर सीमा-वर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुज गंज स्थित अस्थाई आवास पर बेटी के जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा था।
इस दौरान हुरदाग गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल का विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर रखे मांस का बड़ा हिस्सा जमीन पर गिर गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने मांस का बड़ा हिस्सा देख कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में रानू सिद्दीकी ने बताया कि उसने गढ़वा स्थित ऊंचरी मुहल्ले से प्रतिबंधित मांस सौ रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा था।
सूचना पाकर रंका थाना प्रभारी रविकुमार केशरी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ रंका थाना ले आए। पशुपालन पदाधिकारी की मदद से मांस को सील कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।











