रंका में आधा दर्जन सार्वजनिक संस्थानों में फलदार छायादार एवं इमारती पौधा लगाया गया

Location: Ranka

रंका मानव जीवन के साथ साथ संपूर्ण जीव के संरक्षण के लिए वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षित किए बिना किसी भी जीव का जीवन सुरक्षित नहीं इस सोच के तहत वर्तमान युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जोड़ने वाले पर्यावरण प्रेमी सह वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षण संस्थानों सहित आधा दर्जन सार्वजनिक संस्थानों में फलदार छायादार एवं इमारती पौधें लगाए गए ।

अमरेंद्र कुमार के द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधे अब बड़े होकर पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ साथ लोगों को फल एवं छाया भी उपलब्ध करा रहे हैं । इस उपलब्धि के बाद अमरेंद्र कुमार पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण एवं संरक्षण के लिए युवाओं को जागरूक करने के साथ साथ लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में प्रधानाध्यापक सुधीर रजक एवं शिक्षक उज्जवल चौबे ,सत्येंद्र रजक , शिक्षिका किरण कुमारी ,विभा कुमारी , तथा माहेजवीन परवीन सहित अन्य छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया । वहीं अन्य आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रजातियों का पौधा उपलब्ध करा कर उन्हें अपने विद्यालय परिसर में लगाने एवं संरक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी है अमरेन्द्र ने बताया कि बर्षा के मौसम को देखते हुए सभी सरकारी गैर-सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरे मनोयोग से पूरा करने का प्रयास जारी है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!