Location: विशुनपुरा
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शारो गांव के मुड़ाअहरा टोला निवासी 25 वर्षीय हिरा कोरवा की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
इसी बीच बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर नाले में गिरे एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर युवक की पहचान हिरा कोरवा के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विशुनपुरा थाना को दी।
सूचना मिलते ही एसआई मिनतुल्लाह खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।











