मोहर्रम का बड़की चौकी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकला, भाईचारे की मिसाल बनी फिजा

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम के अवसर पर बड़की चौकी का जुलूस शनिवार को बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। नगर उंटारी, नरही, बरडीहा, बम्बा, कुशड़ंड, सोनवर्षा, पुरैनी कधवन, कोइंदी, कोलझिकी समेत दर्जनों गांवों की गलियों में “या अली”, “या हुसैन” के नारों की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए और आपसी भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। पारंपरिक हथियारों जैसे तलवार, भाला, गड़ासा और लाठी के साथ युवा वर्ग द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

मोहर्रम के इस जुलूस में करबला की ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को श्रद्धांजलि दी गई। जुलूस में मैदान-ए-जंग का दृश्य जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों को भावुक कर गया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

इस मौके पर पूर्व मुखिया सदर मुश्ताक अहमद शेख, ग्रामीण पुलिस अधिकारी कलाम अंसारी, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर राकिब अनवर, वकील अहमद, उस्मान अंसारी, हैसियत अंसारी, लेयाकत अंसारी, खुर्शीद आलम, रिजवान अहमद, फिरोज आलम, रईस अंसारी, अमीर हसन, अजीज अंसारी, साजिद, डब्लू, कासिफ, इंतजार, रासिब, महफूज, खालिद, परवेज, अप्पू, नेहाल, राजा शेरदिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!