Location: Meral
मेराल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेराल में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत 10 फरवरी को सभी 199 बूथों पर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी, जबकि 11 फरवरी से डोर-टू-डोर दवा वितरण किया जाएगा।
प्रधान सहायक हुमायूं कबीर ने बताया कि 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को यह दवा खिलानी है, लेकिन गर्भवती महिलाओं और कमजोर व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 398 स्वास्थ्यकर्मियों, सहिया सेविकाओं और अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान की निगरानी के लिए 37 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जिनकी देखरेख के लिए 6 ब्लॉक सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।
इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है।











