Location: Meral
मेराल। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास डोभा में नहाने गए 9 वर्षीय रितेश मुसहर, पिता प्रमोद मुसहर की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, रितेश नहाने के लिए डोभा गया था, लेकिन पानी गहरा होने और तैरना न आने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। थोड़ी देर बाद उसका शव पानी के ऊपर आ गया, जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला।
सूचना पर मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की तैयारी की जा रही है।











