
Location: Meral
मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत अंतर्गत भेड़ियाही गांव के पास डंडई मुख्य मार्ग पर मंगलवार को टेंपो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बोलेरो सवार यात्री शामिल हैं।
घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण रामलाल चौधरी ने बताया कि टेंपो अपनी सही दिशा में डंडई बाजार से मेराल की ओर जा रहा था। वहीं बोलेरो वाहन, जो गढ़वा से सामग्री खरीद कर धुरकी के टाटीदीरी लौट रहा था, ने विपरीत दिशा से आकर टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो सवार ड्राइवर सहित चार लोग और बोलेरो सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- शोभा देवी (23 वर्ष) पत्नी बबलू चौधरी
- प्रीतम कुमार (2 वर्ष) पुत्र बबलू चौधरी – दोनों निवासी दुनुखाड़ टोला, रेजो
- सोनी देवी (27 वर्ष) पत्नी राजमुनि चौधरी, निवासी भेड़ियाही गांव
- नूसरत नूरी (20 वर्ष) एवं निकहत रुही (15 वर्ष), दोनों पुत्री मुख्तार अंसारी, निवासी टाटीदीरी, धुरकी थाना क्षेत्र
घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल भेजा गया।
वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सभी घायलों का इलाज जारी है।