मेराल अंम्बाखोरेया सड़क में जानलेवा गढ़ा

Location: Meral

मेराल से डंडई होते अंबाखोरेया तक बन रहे काली करण पथ निर्माण में बाना एवं गोंदा सिवाना के पीपरहवा टोला के पास सड़क टूट जाने से एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है।

लगभग एक सौ चालीस करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने के बावजूद सड़क में इतना बड़ा गड्ढा बन जाना जानलेवा साबित हो रहा है। इस सड़क पर हजारों की संख्या में जिले के अनेकों गांव़ो सहित छत्तीसगढ़ राज्य से लोग अनवरत दिन रात दो पहिया, चार पहिया तथा भारी वाहनों के साथ चलते हैं। सड़क में दूरी से यह बड़ा गड्ढा नहीं दिखाई देने के कारण आए दिन कई मोटरसाइकिल सवार लोग गिर जा रहे हैं नए सड़क में गढ्ढा बन जाने के संबंध में पूछने पर सड़क निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट मैनेजर संजु समल ने बताया कि पीएचइडी विभाग के पानी आपूर्ति करने के लिए एलएन्टी कंपनी द्वारा पनघटवा से मेराल होते गढ़वा तक पाइप बिछाया गया है।

कंपनी द्वारा पानी आपूर्ति की जांच के लिए जब भी पानी छोड़ा जाता है। पाइप लाइन में लिकेज होने तथा कम गहराई में पाइप लगाए जाने के कारण जहां जहां सड़क के नीचे पाइप बिछाया गया है । उक्त स्थल पर नीचे से पाइप के प्रेसर से पानी लिकेज होने के कारण सड़क धंस कर गढ्ढा बन जा रहा है। जिस कारण इतना गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के बावजूद भी सड़क खराब हो रहा है पाइप लाइन कंपनी द्वारा बार-बार सड़क को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!