मेदिनीनगर में ट्रेन और सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती”


मेदिनीनगर। जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक 18 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बावजूद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के पास हुई, जहां एक युवक पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव निवासी अजय राम के पुत्र प्रयाग कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रयाग कुमार हैदरनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर मेदिनीनगर किसी कार्यवश आ रहा था और ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के रबदी गांव की है, जहां गोविंद राम की पत्नी लक्ष्मी देवी (50 वर्ष) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि लक्ष्मी देवी सोमवार की सुबह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

दोनों घटनाओं की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी से एएसआई सुशीला टीयू के नेतृत्व में पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार, नीरज सिंह और शशि रंजन पांडे अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!