Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि:
कांडी प्रखंड के पतीला पंचायत अंतर्गत पतीला गांव में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे की पहल पर गांव में 25 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पतीला गांव में पूर्व से लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से वह खराब हो गया था। इसकी जानकारी स्थानीय विधायक को भी दी गई थी, लेकिन करीब पांच महीने बीत जाने के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका। इसके कारण गांव के लगभग 25 घर अंधेरे में रहने को मजबूर थे और रात गुजारना मुश्किल हो गया था।
स्थिति को गंभीरता से देखते हुए पतीला पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बिजली विभाग द्वारा गांव के लिए 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और उसे स्थापित किया गया।
इस मौके पर अमित कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी में नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे मामला आवास, पेंशन, राशन या बिजली से जुड़ा हो,












