मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट

Location: Manjhiaon



मिष्ठान दुकानों में छापेमारी, इंडस्ट्रियल रंग से तैयार जलेबी नष्ट
पुराने तेल के इस्तेमाल और खुले में खाद्य सामग्री रखने पर दुकानदारों को चेतावनी
मझिआंव/बरडीहा, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्थानीय मिष्ठान दुकानों में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय एवं बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हुई कार्रवाई से मिष्ठान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान पिंकी मिष्ठान, मां मिष्ठान एवं जुगल साव मिष्ठान भंडार की जांच की गई। जुगल साव मिष्ठान भंडार में जांच के दौरान जलेबी तैयार करने में खतरनाक औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) एवं गैर-खाद्य रंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए लाल रंग से तैयार जलेबियों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
जांच के दौरान कई दुकानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अनियमितताएं भी पाई गईं। दुकानों में एक ही तेल को बार-बार गर्म कर समोसा समेत अन्य खाद्य सामग्री तलने तथा इस्तेमाल के बाद बचे पुराने तेल को दोबारा उपयोग में लाने की शिकायत मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को बचे हुए पुराने तेल को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
इसके अलावा कई जगह खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली, जिस पर मक्खियां बैठ रही थीं। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि गंदगी वाली जगहों से आने वाली मक्खियां खुले खाद्य पदार्थों के माध्यम से गंभीर बीमारियां फैला सकती हैं।
अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को प्रतिष्ठान का अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस लेने, साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों में केवल खाद्य-योग्य रंगों का इस्तेमाल करने तथा मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री को ढककर रखने की कड़ी हिदायत दी।
अधिकारियों ने बताया कि पहली बार दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। दोबारा ऐसी अनियमितता पाए जाने पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!