मानवता की सेवा में निरंकारी मिशन—गढ़वा में रक्तदान, सत्संग और समर्पण का संगम

Location: Garhwa

गढ़वा :सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से रविवार को आरके पब्लिक स्कूल, गढ़वा में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा—“रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं।”

शिविर में निरंकारी वॉलेंटियर्स और संगत के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 40 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। यह पुण्यकार्य झारखंड-बिहार जोन के जनरल इंचार्ज आदरणीय नवल किशोर सिंह जी की उपस्थिति व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में एसडीओ संजय पांडे ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अलगनाथ पांडेसंतोष केसरी सहित अनेक मान्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

गढ़वा सहित आस-पास की विभिन्न शाखाओं से महात्मा बहनों और संगत ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
सत्संग के दौरान भक्ति भाव से सराबोर माहौल रहा और लंगर की सुंदर व्यवस्था ने संगत को आध्यात्मिक तृप्ति के साथ-साथ आत्मीयता का अनुभव भी कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और निरंकारी मिशन सदैव समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    मेराल में पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!