मरीजों को समय पर नहीं मिल पा रही आपातकालीन मदद, मरीजों तक देरी से पहुंच रही 108 एम्बुलेंस

Location: पलामू

गरीब मरीजो को प्राइवेट एंबुलेंस का लेना पड़ रहा है सहारा

मेदिनीनगर।पलामू जिले में आपातकालीन 108 की सेवाएं लचर होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सही समय पर नहीं मिल पा रही हैं।जिस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताते चले की प्रशासन ने घटना दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति के लिए यह सुविधा तो प्रारंभ कर दी है लेकिन इसकी सेवा इतनी लचर हो चुकी है कि लोगों को सहायता मिलने में काफी समय लग रहा है।108 एम्बुलेंस आपातकालीन सेवा समय पर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।वही 108 एंबुलेंस सही समय नहीं मिलने के कारण गरीब लोगों को मजबूरन प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राइवेट एंबुलेंस वाले मनमानी ढंग से गरीब मरीजों से पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं।जो व्यक्ति सक्षम रहता है उसे तो एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती है परंतु गरीब व्यक्ति इधर-उधर भटकता रहता है इसके बाद भी उसे सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाता है।अंत में उसे गरीब व्यक्ति को प्राइवेट एंबुलेंस की मदद लेनी पड़ती है।वहीं सूत्रों से पता चला है कि दिनभर अस्पताल में मंडराने वाले निजी एंबुलेंस चालक मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक में ले जाने के साथ-साथ भारी भरकम किराया वसूल रहे हैं। अस्पताल के कुछ स्वास्थ्य कर्मी और निजी एंबुलेंस चालकों की मिलीभगत से आए दिन समान मरीज को गंभीर मरीज बताकर रेफर करवा दिया जा रहा है।साथ ही साथ परिजनों को यह भी कह कर भड़काया जाता है कि सरकारी एंबुलेंस के चक्कर में अगर रहेंगे तो आपकी मरीज की मौत अस्पताल में ही हो जाएगी। सरकारी एंबुलेंस आने में काफी समय लगता है, तब तक आप रांची पहुंच जाएंगे और आपके मरीज का इलाज बेहतर होगा। मरीज के परिजन ऐसे हालात में पैसे ना देख कर निजी एंबुलेंस को करा कर इलाज के लिए रांची जाना पड़ता है। ऐसे में मरीज के परिजनों के जेब पर खर्च बढ़ जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!