मनचलों से परेशान हैं रंका-बौलिया के ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका बौलिया गांव के लेवाड़ टोला के लोग पड़ोसी गांवों में आने वाले मनचलों से परेशान हैं। लेवाड़ में पड़ोसी गांवों से आए युवक शराब पीकर दबंगई दिखाने एवं भद्दी टिप्पणी कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। गुरुवार को रंका बौलिया के लेवाड़ टोला के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने गढ़वा थाना में पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंप कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि लेवाड़ टाेला में 15 जुलाई को पड़ोसी गांव डटमा व भिखही, थाना डंडा के चार युवक शराब के नशे में धुत होकर भद्दी-भद्दी बातें करते हुए जा रहे थे। इस पर लेवाड़ टोला के अशोक राम के पुत्र राजा कुमार ने उन्हें टोक दिया। इस पर वे लोग राजा कुमार से नोंकझोंक करने लगे। लोगों के समझाने बुझाने पर वहां से चले गए।लेकिन 16 जुलाई को उन चारों युवकों ने अपने 10-15 लोगों को साथ लेकर अशोक राम के घर में घुसकर राजा कुमार को खोजने लगे। राजा कुमार के नहीं मिलने पर अशोक राम के साथ गाली ौज व मारपीट कर दिया। साथ ही गांव में भी घूम-घूम कर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करने लगे। तब गांव के लोग जमा हो गए और उन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस क्रम में तीन युवक पकड़े गए। जबकि अन्य सभी वहां से भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन तीनों युवकों को गढ़वा थाना ले आई। लेकिन बाद में पुलिस ने पूछताछ कर उन युवकों को थाना से छोड़ दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। आवेदन देने वालों में मुखदेव कुमार, रामनाथ शर्मा, गुप्तेश्वर राम, कृष्णा पासवान, बबलू भुइयां, राम कलेश, शिवपूजन राम, बैजनाथ पासवान आदि शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!