मझिआंव व बरडीहा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सरकारी–गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)।
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में देश की शान तिरंगा झंडा फहराया गया।
मझिआंव प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख आरती दुबे ने तिरंगा फहराया। थाना परिसर में थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोबिंद प्रसाद सेठ, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर वृज कुमार, पशु चिकित्सालय कार्यालय में डॉ. दिनेश कुमार यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में प्राचार्य सुधा कुमारी, राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य नीरज कुमार, मुखदेव +2 उच्च विद्यालय में प्राचार्य रविशंकर ओझा तथा उच्च विद्यालय मोरबे में प्राचार्य संतोष कुमार मौर्या ने तिरंगा फहराया।
बैंकों में सेंट्रल बैंक शाखा में प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय, स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक मो. इरशाद अंसारी, ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।
निजी शिक्षण संस्थानों में एलके पब्लिक स्कूल में निदेशक ललन साह, अक्षर द पब्लिक स्कूल में निदेशक रंजीत कुमार साह, कार्नर स्टोन पब्लिक स्कूल में समाजसेवी सत्या दुबे तथा आरके पब्लिक स्कूल ऊँचरी में निदेशक अलखनाथ पांडेय द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर आरके पब्लिक स्कूल, एलके पब्लिक स्कूल एवं अक्षर द पब्लिक स्कूल में प्रभात फेरी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति और जन-जागरूकता से संबंधित लघु नाटकों का मंचन किया गया।
इसके अलावा मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालयों में संबंधित मुखिया द्वारा तिरंगा फहराया गया।
वहीं बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सुनीता देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन कंचन कुमारी तथा जमा दो हाई स्कूल में प्राचार्य राजू कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। बरडीहा प्रखंड के सभी पंचायत भवनों और अन्य संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने संविधान व लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!