Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि:
नगर पंचायत मझिआंव की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत नगर क्षेत्र में विशेष सफाई की गई। अभियान की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता की शपथ के साथ की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण के बाद सभी ने श्रमदान करते हुए नगर पंचायत कार्यालय से रेफरल अस्पताल, ब्लॉक रोड, अंबेडकर चौक सहित नगर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में सफाई कार्य किया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक कुमार, नगर प्रबंधक जितेश कुमार, प्रधान सहायक अनुप तिवारी, राजस्व निरीक्षक स्नेही आनंद, स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा, संत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, विश्वजीत कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, सफाईकर्मी और महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
नगर पंचायत द्वारा चलाया गया यह अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।











