मझिआंव में प्रेस क्लब के नए कार्यालय का उद्घाटन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि) : गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने पूर्णिमा के दिन मझिआंव प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रेस क्लब के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए एसडीएम पांडेय ने कहा, “प्रेस समाज का दर्पण है और लोकतंत्र की सशक्त कड़ी भी। मुझे विश्वास है कि यह नया कार्यालय रचनात्मक पत्रकारिता का केंद्र बनेगा, जहाँ सत्य, निष्पक्षता और जनहित सर्वोपरि रहेंगे। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को इस प्रयास के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने नगर पंचायत की ओर से पत्रकारों को कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए साधुवाद भी दिया।

मौके पर अवर निरीक्षक नसीम अंसारी, एएसआई चंदन प्रधान, डॉ. मदन लाल तनान, अखिलेश ठाकुर, अनूप सिंह, सत्यम जायसवाल, मनोज कुमार दुबे, उपेंद्र वर्मा, राहुल जायसवाल समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!