मझिआंव में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

Location: Garhwa

मझिआंव: प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को किसान मेला सह किसान फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह, प्रमुख आरती दुबे, जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ कनक और सीओ प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने अपने-अपने उपजाए फसल, पौधे, अनाज और फूलों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान ज्वार, बाजरा, सूरजमुखी, जैविक कीटनाशक और औषधीय पौधों की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अधिकारियों ने अवलोकन किया।

परियोजना निदेशक आत्मा ने किसानों को बेहतर फसल उत्पादन, रखरखाव और उपज बढ़ाने के तौर-तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया, जिनमें राजकुमार चौधरी, अजय कुमार दुबे, संतोष विश्वकर्मा, गीता देवी, सुनीता देवी और रेशमा देवी शामिल रहीं। साथ ही, सैकड़ों अन्य किसानों को भी पुरस्कृत किया गया और उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर बीटीएम दयानंद पांडेय, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, मुखिया शंभू पासवान, महताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, इंदल सिंह, किसान मित्र सदैव पासवान, अनंत तिवारी, आनंद कुमार दुबे, शेख शिराजुद्दीन, राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!