मझिआंव: ब्लॉक रोड पर गड्ढों और गंदे पानी से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Location: Manjhiaon

➡️ पेट्रोल पंप के पास मेन सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, हादसे का खतरा
➡️ नगर पंचायत से कई बार शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुई मरम्मत

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मेन सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने और गड्ढों के कारण मार्ग जानलेवा बन गया है। इससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है, खासकर छोटे वाहनों के लिए यह और खतरनाक हो गया है।

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि गंदा पानी उनकी दुकानों तक पहुंच रहा है, जिससे वे काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित शिकायत देकर इस समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार सिर्फ आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

अधिकारियों का जवाब:
कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि इस स्थल को अंचल पदाधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला नगर पंचायत का नहीं, बल्कि पीडब्ल्यूडी से संबंधित है। फिर भी ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए जल्द समाधान किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!